कासगंज। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का मौका अब सीमित रह गया है। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और आज तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।
जिले में युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए तीन राजकीय और 25 निजी आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लेकर अभ्यर्थी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही भरने की सलाह दी गई है।
समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन का अवसर नहीं मिल सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।