फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: निर्माणाधीन रानी अवंतीबाई स्मृति का गेट की टाइल्स तोड़ीं

Sun, 08 Mar 2026 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो36गांव बढारी खुर्द में क्षतिग्रस्त गेट।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सहावर। गांव बढ़ारी खुर्द में रानी अवंतीबाई स्मृति गेट का कार्य निर्माणाधीन है। कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात को इसके टाइल्स क्षतिग्रस्त कर दिए। जब इसकी सूचना लोधी समाज के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव बढ़ारी खुर्द निवासी सोनू राजपूत ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि गांव में रानी अवंतीबाई स्मृति गेट का निर्माण चल रहा है। स्वर्ण जाति के लोग इसका विरोध कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार की रात जब गेट पर टाइल्स का कार्य समाप्त हुआ तो गांव के दो नामजद व अन्य अज्ञात लोगों ने गेट का टाइल्स तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें