फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एनएमएमएस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन, जिले के तीन शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
फोटो13लखनऊ में सम्मानित हुए ​​शिक्षक । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी स्कूलों में सीमित संसाधनों के बीच बेहतर परिणाम देना चुनौतीपूर्ण होता है। जिले के तीन शिक्षकों ने इस धारणा को बदल दिया है। इन्हें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लखनऊ में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित शिक्षकों में उच्च प्राथमिक विद्यालय दौकेली, सोरोंजी के मनोज कुमार, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बमनपुरा, गंजडुंडवारा के संतोष कुमार राठौर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़, सहावर के विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। इन शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया।
उनके प्रयासों से वर्ष 2025-26 की एनएमएमएस परीक्षा में दौकेली से 12, जबकि बमनपुरा और नगला भूड़ से सात-सात विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह उपलब्धि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है। लखनऊ में कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।
विज्ञापन

जिले में इन शिक्षकों की सफलता को एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस उपलब्धि ने अन्य शिक्षकों के लिए भी एक नई प्रेरणा का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें