फोटो03सहावर तहसील सभागार में अयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम
कासगंज/ सहावर। जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों का शीघ्रता से निस्तारण करें। इस दौरान उनके समक्ष 26 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें सेतीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी के समक्ष अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित प्रार्थनापत्र हुए। इस दौरान उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, सीओ शाहिदा नसरीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील और पटियाली तहसील में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने फरियादियाें की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।