मोहनपुरा। सिकंदराराऊ रोड पर शनिवार को लगाए गए विद्युत समाधान शिविर में कुल 3,04,223 रुपये का बकाया राजस्व जमा किया गया। इस दौरान करीब 53 उपभोक्ताओं ने समाधान शिविर का लाभ उठाते हुए अपने बकाया बिजली बिल में राहत पाई। विद्युत उप केंद्र नगला पीपल के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत विद्युत बिल में राहत पाने का शनिवार को आखिरी दिन था। अब उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में छूट नहीं मिल सकेगी। इस अवसर पर हर्ष कुमार, तरुण कुमार, अजय देशमुख, राजवीर, दीपक, विकास गोला, मनोज कुमार आदि विद्युत कर्मियों सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।