फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: होली पर जिला अस्पताल में दो वार्ड, ब्लॉक केंद्रों में भी विशेष इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली के त्योहार को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में दो विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां त्योहार के दौरान चोट, जलन और अन्य आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं का तुरंत इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 2 मार्च से 4 मार्च तक के लिए सेवाओं का खाका तैयार किया है। जिला अस्पताल के दो वार्डों में दो-शिफ्ट प्रणाली के तहत चिकित्सक और अन्य स्टाफ तैनात रहेंगे। इन वार्डों में पर्याप्त दवाइयां, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
नोडल अधिकारी के रूप में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। उनका काम सभी स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करना और सुनिश्चित करना है कि पर्व के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्रों में विद्युत, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।
वर्जन
होली पर्व के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिससे आपातकाल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो-डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें