फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार महिला सहित तीन घायल

Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04सिढ़पुरा में नील गाय की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला को अस्पताल में भर्ती कराने ले
विज्ञापन
सिढ़पुरा। धुमरी रोड पर नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम नगला महाजीत निवासी पुष्पा (33)पत्नी हृदेश बुधवार की सुबह बेटा अंश और भांजे मोहित पुत्र रामभरोसे लाल के साथ बाइक पर सवार होकर धुमरी मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान गांव निबउआ के पास सामने से आई नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों लोग घायल हो गए। राहगीर व आसपास के लोगों की जानकारी पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हरेंद्र सिंह और पायलट विपिन कुमार ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें