कासगंज। जिला अस्पताल में बुधवार को एक गंभीर मरीज का सफल उपचार किया गया। मरीज के पेट से लगभग साढ़े तीन लीटर पानी निकाला गया। मोहल्ला जय जयराम निवासी बॉबी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कई स्थानों पर उपचार कराया, पर विशेष लाभ नहीं मिला। उन्हें पीलिया की शिकायत भी हो गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक डॉ. कर्मवीर ने जांच की और पेट में अत्यधिक पानी पाया। गंभीरता देख डॉक्टर ने तुरंत उपचार शुरू किया और पानी निकाला। डॉ. कर्मवीर ने बताया कि अत्यधिक शराब सेवन से लीवर प्रभावित होता है। इससे ऐसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने शराब सेवन से बचने की सलाह दी। संवाद