फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धनसिंहपुर में चोरों ने पांच घर किए साफ

Tue, 20 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो38गांव धनसिंह पुर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी करतीं सीओ शाहिदा नसरीन । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहावर। गांव धनसिंहपुर में रविवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोर घरों में रखे रुपये और जेवर ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह गांव में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ ने फॉरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वॉएड के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। गांव धनसिंहपुर में रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर प्रेम सिंह, भूदेव, रामसेवक, राकेश और तेजपाल के घर में घुस गए। घर में रखा सामान, जेवर और नकदी चुरा ले गए। प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपने घर के कमरे में किराना दुकान चलते हैं। रात में अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर घुस आए। दुकान में रखा सामान, घर में रखे जेवर समेत नकदी ले गए। भूदेव ने बताया कि वह रविवार की रात परिजन के साथ घेर में सो रहे थे। इस दौरान चोर उनके घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। रामसेवक ने बताया कि वह सहावर में रहते है। गांव में उनके घर पर कोई नहीं रहता। चोर रात में उनके घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा राकेश और तेजपाल के घरों से भी चोर सामान चुरा ले गए। गांव के पांच घरों में चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह ग्रामीणों को लगी तो खलबली मच गई। सूचना मिलने पर सीओ शाहिदा नसरीन और थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉएड और सर्विलांस सेल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि गांव के पांच घरों में चोरी हुई है। इसमें से तीन घरों से मामूली सामान चोरी हुआ है। सबसे ज्यादा सामान सहावर में रहने वाले रामसेवक के घर से चोरी किया गया। पुलिस की कई टीमों को चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें