फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गेहूं की फसल को भाया मौसम का बदला मिजाज

Sun, 01 Feb 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो03खेत में तैयार की गई गेंहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बदले मौसम ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। हाल के दिनों में लगातार जारी कोहरे और सर्दी सौगात के रूप गेहूं की फसल के लिए जीवनदायिनी बन रही है। वहीं, किसान भी इससे खुश हैं और वे इस प्राकृतिक बदलाव को फसल के लिए वरदान स्वरूप देख हैं। साथ ही वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस मौसम की मेहरबानी से उनकी मेहनत रंग लाएगी। इस वर्ष जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गेहूं की खेती की गई है, जिससे लगभग 2.50 लाख किसान प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। बीते 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। अधिक तापमान के कारण फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने किसानों की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। बारिश, कोहरा और ठंड के चलते खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे गेहूं की बढ़वार और दाने बनने की प्रक्रिया अनुकूल हो गई है। इसका सीधा असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें