फोटो21सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर उखड़ी पड़ी दुकान।संवाद
सोरोंजी। तीर्थ नगरी के लहरा घाट पर अराजक तत्वों ने कांवड़ मेले के लिए लगाई जा रहीं दुकानों में तोड़फोड़ की। शनिवार की सुबह दुकानदारों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। दुकानदारों को कार्रवाई का भरोसा देकर और मेले में पुख्ता सुरक्षा का भरोसा देकर आक्रोश शांत कराया।कांवड़ मेला 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। महाशिवरात्रि पर्व के लिए यह कांवड़ मेला सजाया जा रहा है। लाखों की संख्या में शिवभक्त लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने के लिए आते हैं। मेला का समय नजदीक होने पर तैयारियां तेज हैं। शुक्रवार की रात लहरा गंगाघाट पर कांवड़ मेले परिसर में लगाई जा रहीं कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार विशंभर, जितेंद्र, सुभाष, कालीचरण, मुन्ना लाल,विजयवीर, रामरतन, देवेश, महेंद्र की दुकानों काे नुकसान पहुंचाया गया। यह दुकानदार सुबह जब घाट पर पहुंचे तो दुकान की बांस बल्लियां व अन्य सामान टूटा पड़ा था। घटना की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोश शांत हुआ और दुकानदारों ने पुन: अपनी दुकानें लगाना शुरू किया।