फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बुधादित्य, सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग में सजेगी तिलक की थाली

विज्ञापन
फोटो04पंड़ित भरत राम गौड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) इस बार बेहद खास रहने वाला है। बुधवार को यह पर्व तीन दुर्लभ शुभ योगों के महासंयोग में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सूर्य और बुध की युति से जहां बुधादित्य राजयोग बनेगा, वहीं सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का भी अद्भुत संयोग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में भाई दूज मनाना अत्यंत फलदायी माना गया है।
ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़ के अनुसार, 11 नवंबर को भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें रोली, अक्षत और चंदन से भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाते हैं जिससे उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। बहनें पूजा-अर्चना के बाद मिठाई खिलाती हैं और भाई उन्हें उपहार देकर जीवनभर रक्षा का संकल्प लेते हैं।
भाई दूज के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और घर के मंदिर में भगवान विष्णु, गणेश व यमराज का स्मरण करें। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, फूल, मिठाई, दीपक और नारियल सजाकर शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाएं, तिलक करें और आरती उतारें।
विज्ञापन

-

तिलक के समय पढ़ें मंत्र
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा-यमुना नीर बहे,
मेरे भाई की आयु बढ़े॥
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें