फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रफ्तार का रोमांच पड़ा भारी, इंटरसेप्टर बाइक ने काटे ओवरस्पीड के 215 चालान

Mon, 26 Oct 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 48 - कासगंज के बाईपास मार्ग पर इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से वाहनों की स्पीड चेक करते याताय
विज्ञापन
कासगंज। सड़क पर रफ्तार का रोमांच दिखाना और यातायात नियमों को ताक पर रखना वाहन चालकों को भारी पड़ रहा है। पुलिस की इंटरसेप्टर बाइक ने निगरानी के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा। सीओ रजनीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए गए अभियान में अलग-अलग उल्लंघन पर 215 चालान किए गए।
विज्ञापन

रविवार देर रात यातायात पुलिस ने कासगंज बाईपास, हाईवे, कासगंज-मथुरा मार्ग और सोरोंजी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इंटरसेप्टर बाइक पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रशांत ने वाहनों की गति और यातायात नियमों के पालन पर नजर रखी। इस दौरान तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल और प्रदूषण प्रमाणपत्र के अभाव में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में सबसे अधिक 195 चालान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने पर किए गए। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर चार और वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने पर 10 चालान काटे गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें