फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो साै पचास वर्ष पुराना है बदरिया में बना मां भूरी देवी का मंदिर

विज्ञापन
फोटो 29- भूरी देवी मंदिर। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया में स्थित माता भूरी देवी का मंदिर 250 वर्ष से भी अधिक पुराना है। मान्यता है कि किसान काशीराम बघेल को खेत में हल चलाते समय माता की मूर्ति मिली थी। किसान ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराकर मठिया स्थापित कर दी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओ ने बाद में उस स्थान पर माता रानी के मंदिर का निर्माण करवा दिया। आज यह स्थल भव्य मंदिर का रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता की पूजा करते हैं।
मान्यता है कि मूर्ति की स्थापना के कुछ वर्ष बाद चोर इस मूर्ति को चुरा कर ले गए। इसके बाद चोरों के साथ कुछ न कुछ अनहोनी घटित होने लगी। इसके बाद माता रानी ने चोरों से सपने में मूर्ति वापस मंदिर में स्थापित करने को कहा। इससे डरकर चोरों ने मंदिर में विधि विधान से फिर से मूर्ति की स्थापना कराई।
विज्ञापन

-

- माता रानी का दरबार सच्चा है। इनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। सच्चे मन से नवरात्र में मैया की उपासना कर घी का दीपक जलाने से असाध्य कार्य भी शीघ्र पूरे होते हैं। - कुल भूषण दास, सेवायत
- माता रानी के दरबार में रोज जाकर घी का दीपक जलाने व कुछ देर बैठकर महामाई का गुणगान करने से शीघ्र मनवांछित फल प्राप्त होता है। - डाॅ. एमपी सिंह, भक्त


मंदिर तक पहुंचने का मार्ग
माता रानी का मंदिर सोरों के बदरिया बसंत नगर मार्ग पर स्थित है। इसकी दूरी बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन से तीन किमी है। ई-रिक्शा व टेंपो हर समय तैयार मिलते हैं।

फोटो 29- भूरी देवी मंदिर। संवाद

फोटो 29- भूरी देवी मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें