फोटो35लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर बैठक करते राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य ।स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी जेएन पचौरी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग और पुरानी पेंशन से जुड़े केंद्र सरकार की समितियों में कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा जा रहा है। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन के कारण लंबे समय तक संघर्ष जारी रहा। लगातार आंदोलन, पत्राचार और वार्ता के दबाव में केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का निर्णय लिया। पिछले 12 वर्षों के आंदोलनों के परिणामस्वरूप केंद्र ने समिति गठित कर 50 प्रतिशत पेंशन तथा महंगाई भत्ता लागू किया। कार्यक्रम अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत ने कहा कि अधिकार केवल संगठित और एकजुट आंदोलन से ही प्राप्त होते हैं। पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। संयोजक रमेश चंद्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा। इस दौरान संयोजक शांति शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।