फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: श्रीराम कथा के लिए की गई ध्वज की स्थापना

Sat, 17 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो33बारह पत्थर पर श्रीरामकथा आयोजन के लिए ध्वजस्थापना पर जानकारी देते कथा व्यास पंड़ित निर्
विज्ञापन
कासगंज। नगर के बारह पत्थर मैदान पर होने वाली श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के लिए शनिवार को ध्वज स्थापित किया गया। विधि विधान से ध्वज पूजा करने के साथ ध्वज स्थापित किया। श्रद्धालुओं ने ध्वज स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 29 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान अयोध्या के आए कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। श्रीराम कथा के संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच अयोध्या धाम पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि वह वर्ष 2023 से प्रदेश के सभी जिलों में श्रीराम कथा का आयोजन कर रहे हैं। कासगंज में होने वाला यह आयोजन 30वां है। वर्ष 2029 में सभी जिलों में श्रीराम कथा के आयोजन पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के आचरण को हर प्राणीमात्र तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि श्रीराम परिवार मित्र मंडल गठित किया गया है। श्रीराम कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिदिन होगी। श्रीराम कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी भी कराई जाएगी। ध्वज स्थापना और पूजन कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद्र गर्ग, मुरारी लाल वाष्र्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, राजवीर साहू, संजय धूपड़, सौरभ गुप्ता,रामनंदन वार्ष्णेय, डीएस पाल, विनोद गुप्ता, रॉकी गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें