फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंधी ने किया गेहूं और सरसों की फसल को प्रभावित

Fri, 20 Mar 2026 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 28 कासगंज के कांतौर में खेत में बिछी गेहूं की फसल। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रात में आई तेज आंधी और तूफानी हवाओं से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है और बिजली गिरने की आशंका जताई है, इससे किसान चिंतित हैं।। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवाएं चलना शुरू हो गई। आंधी आने से गेहूं की फसल खेत में गिर गई। जबकि सरसों की फसल की फली झड़ गई। सुबह के समय जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो फसल का नुकसान देखकर किसान परेशान हो गए।
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखा गया। सुबह के समय न्यूतापमान दो डिग्री गिरकर 18 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में भी हल्के बादल छाए रहने से तपिश से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर मौसम विभाग ने 20 व 21 मार्च को आंधी, बारिश, तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। आलू की खेती करने वाले किसान परेशान है। यदि बारिश होती है तो आलू के गलने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें