फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मासूम की जान बचाने वाले सिपाही को एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 16 कासगंज में मासूम की जान बचाने वाले आरक्षी गौरव कुमार को सम्मानित करती एसपी अंकिता शर्मा
विज्ञापन
कासगंज। सेवा, सुरक्षा और समर्पण के नारे को चरितार्थ करते हुए पुलिस के एक जांबाज सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना मासूम की जान बचाई। सिपाही ने न सिर्फ एटा रोड पर गहरे गड्ढे में डूबे पांच साल के बच्चे को पानी से बाहर निकाला, बल्कि अपनी सूझबूझ से सीपीआर (कृत्रिम सांस) देकर उसकी सांसें भी वापस लौटा दीं। इस साहसिक कार्य के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

घटना 11 फरवरी की है। बाईपास तिराहा स्थित सौरभ होटल के पास निर्माण कार्य के चलते एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी कई फीट भरा था। खेलते समय एक पांच वर्षीय मासूम अचानक उस गड्ढे में गिरकर डूबने लगा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन कीचड़ और गहराई के कारण कोई भी अंदर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। तभी महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार की नजर भीड़ पर पड़ी। मासूम को डूबता देख सिपाही ने एक पल की भी देरी नहीं की। वर्दी की परवाह किए बिना उन्होंने सीधे पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चा पेट में पानी भर जाने के कारण बेहोशी की हालत में था। आरक्षी ने मौके पर ही उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना शुरू कर दिया। इससे बच्चे की जान बच गई थी। इसके बाद सिपाही ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। अब मासूम पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि सिपाही को इस बहादुरी पर सोमवार को कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र और 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। गौरव कुमार जैसे समर्पित पुलिसकर्मियों पर पूरे विभाग को गर्व है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें