फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दुकान कहीं... बीयर का स्टाॅक कहीं और मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना की एक कंपोजिट शराब की दुकान के बाहर अवैध रूप से बीयर बेचे जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। हालांकि दुकान के भीतर बीयर नहीं मिली लेकिन पास स्थित एक मकान से किंगफिशर ब्रांड की तीन पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

जांच में स्पष्ट हुआ कि बीयर उसी अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकान की थी, किंतु उसे निर्धारित परिसर से बाहर रखना आबकारी नियमों का सीधा उल्लंघन था। इस अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अनुज्ञापी जय सिंह पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
आबकारी प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार अनुज्ञप्ति वाले निर्धारित परिसर के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर शराब या बीयर का भंडारण करना वर्जित है। चूंकि बरामद माल दुकान के बजाय सटे हुए मकान में रखा मिला, इसलिए नियमानुसार नोटिस जारी कर तीनों पेटियों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो से उठे सवाल
इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग आबकारी टीम के सामने बरामद बीयर का क्यूआर कोड स्कैन करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। यह दावा किया जा रहा था कि बीयर बाहरी या अवैध हो सकती है। विभागीय जांच में बीयर ठेके की ही साबित होने और वायरल वीडियो के दावों के बीच विरोधाभास को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

वर्जन :
शिकायत के आधार पर टीम ने ढोलना स्थित कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर जांच की थी। ठेके से कोई अवैध बीयर बरामद नहीं हुई। पास के एक मकान से बीयर की तीन पेटियां मिली हैं। जांच में यह बीयर उसी कंपोजिट ठेके की पाई गई है।- संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें