फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हरि की पौड़ी घाटों के जीर्णोद्धार कार्य ने तेजी पकड़ी

Thu, 10 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15हरि की पौड़ी के बरी वाले घाट पर घाट की सीढ़ियों की मरम्मत कर पत्थर लगाने का कार्य करते
विज्ञापन
सोरोंजी। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग ने हरि की पौड़ी पर स्थित घाटों के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्य की सुस्त रफ्तार पर पर्यटन विभाग के जेई से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

हरि की पौड़ी के बरी वाले घाट पर श्रमिकों द्वारा घाट की जर्जर सीढ़ियों की मरम्मत करके उन पर लाल पत्थर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा था। सोमेश्वर मंदिर वाले घाट पर सीढिय़ों की मरम्मत के लिए ईंट, बजरफुट आदि निर्माण सामग्री लाई जा रही थी।
15 मई को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने तीर्थनगरी आकर हरि की पौड़ी के घाटों , प्राचीन मंदिरों की बुर्जों के जीर्णोद्धार व अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की थी, जिसमें से 7.5 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए गए थे। जुलाई में कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस ने कार्य शुरू कर दिया था किंतु कुछ दिन कार्य के बाद कार्य रोक दिया गया था। लोगों को उम्मीद है कि तीर्थनगरी के वार्षिक अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष से पूर्व घाटों के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो जाएगा। अमृत कुंभ की पवित्र तिथि 20 दिसंबर मोक्षदा एकादशी, 21 दिसंबर मार्गशीर्ष द्वादशी, 22 दिसंबर नागा साधु व संत महात्माओं का शाही स्नान व 23 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा रहेगी। इन स्नान पर्वाें पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें