फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय दिलाना है प्राधिकरण का उद्देश्य : अपर जिला जज

Wed, 14 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39गांव फिरोजपुर सानी में ग्रामीणों को वि​धिक जानकारी देते अपर जिला जल विजय कुमार तृतीय सा
विज्ञापन
सहावर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ललूपुरा, कौड़रा, फिरोजपुर सानी, लखमीपुर और बीनपुर कलां में विधिक सहायता केंद्रों की स्थापना की गई है। ग्राम पंचायत फिरोजपुर सानी में बुधवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में प्राधिकरण के दायित्वों और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर जिला जज और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र बैंस और तहसीलदार संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया। अपर जिला जज ने कहा कि ग्रामीण अक्सर जानकारी के अभाव में छोटे-छोटे विवादों के लिए अदालतों के चक्कर काटते हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाना है। अधिवक्ता सत्येंद्र बैंस ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। ग्रामीणों को मध्यस्थता कानून की जानकारी दी। तहसीलदार संदीप चौधरी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विधिक स्वयंसेवक वीरपाल, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सहायक सहित ग्रामीण माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें