फोटो35कासगंज के बारह पत्थर मैदान में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते पंचायत सचिव ।संवाद
सहावर। विकास खंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी एवं गैर-विभागीय कार्यों में ड्यूटी लगाने के विरोध में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे थे।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक यह विरोध निरंतर जारी रहेगा। कर्मचारी नेता आरडी यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों को तमाम जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से सौंपी जाती है जो उनके दायित्व का हिस्सा नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका यादव, शिव कपूर, हर्षिता यादव, रंजीत यादव, मधुबाला शर्मा, आशीष यादव, कविता चौहान, चमन सिंह, शीतल कुमारी आदि मौजूद रहे।