फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की तैनाती की होने लगी तैयारी

Fri, 05 Dec 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। विद्यालयों को 15 दिसंबर तक पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जानी है। समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का डेटा परिषद के पोर्टल पर अपलोड/अपडेट कराया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों को इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसी भी शिक्षक का डाटा दो विद्यालयों में अपलोड नही होना चाहिए। इसके लिए परिषद की वेबसाइट खाेल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें