फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्यार्थियों को तकनीक ज्ञान से जोड़ेगा पॉलिटेक्निक चलो अभियान

Wed, 21 Jan 2026 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01राजकीय पॉलीटे​क्निक सोरों। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। तकनीकी शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से पॉलिटेक्निक चलो अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। गठित पांच टीमें विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पॉलिटेक्निक शिक्षा का महत्व बताएंगी।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन हो सकेंगे। जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक में आर्किटेक्चर, मैकेनिकल, सिविल में 192 सीटें तथा एमएमआईटी में इलेक्टि्रकल, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रोनिक्स में 198 सीटें हैं। इसके अलावा 5 फार्मा संस्थानों में 300 सीटें हैं।

आवेदकों को वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परीक्षा अथवा मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षाएं 15 से 22 मई तक आयोजित की जाएंगी। राजकीय पाॅलिटेक्निक सोरों के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 अप्रैल तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें