फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेपर रहा आसान, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने बढ़ाया मनोबल

विज्ञापन
फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल और संतुलित रहा। प्रश्नपत्र में हिंदी, गणित, विज्ञान, इतिहास और भूगोल जैसे विषयों से सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। अभ्यर्थियों ने परीक्षा को आसान और स्कोरिंग बताया।
विज्ञापन

परीक्षा में पूछे गए सवालों में वीडियो-फोटो शेयर करने वाले एप, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष, धनतेरस किस त्योहार की शुरुआत है आदि प्रश्न आए। इनके अलावा रवींद्रनाथ टैगोर के रचित काव्य ग्रंथ का नाम, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा, उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी का नाम जैसे प्रश्न भी शामिल थे। इन प्रश्नों का स्तर सामान्य था, जिससे अभ्यर्थियों को उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि पेपर संतुलित रहा और समय के भीतर आसानी से हल किया जा सका।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
पेपर काफी अच्छा था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा। उम्मीद है अच्छे अंक आएंगे।- दीपक, परीक्षार्थी, कन्नौज

हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुत ही आसान थे। तैयारी के हिसाब से पेपर सही रहा।- श्याम, परीक्षार्थी, मथुरा
इतिहास और भूगोल के सवाल साधारण्ण थे। ज्यादा घुमावदार प्रश्न नहीं थे, जिससे समय भी बचा।- दिनेश, परीक्षार्थी, कन्नौज

पेपर से पहले मन में चिंता थी, लेकिन पेपर देखकर राहत मिली। अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए थे, इसलिए आसानी से हल हो गए।-कमल, परीक्षार्थी, हाथरस

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

फोटो 44 - कासगंज होमगार्ड भर्ती परीक्षा दीपक परीक्षार्थी। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें