फोटो31कासगंज में शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश। स्रोत:विज्ञ
कासगंज। जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय पर बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि सन 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया था।
जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया 1971 में हुए युद्ध में सेना के जवानों ने कराची हार्बर को नष्ट कर दिया था। देश के वीर जवानों के सामने पाक की सेना पूरी तरह से विफल साबित हुई। उनके 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश ने बताया कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने मिसाइल व एंटी क्राफ्टगन से हमला बोला गया। सिढ़पुरा निवासी दफेदार सिंह, चीफ पेटी ऑफिसर, (रेडियो टेलीग्राफिस्ट) ने बताया कि वह नौसेना के जहाज में प्रमुख टेलीग्राफिस्ट व संचार अनुभाग के प्रभारी थे। इस दौरान पूर्व सेना के अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।