फोटो32सोरोंजी स्थित हरि की पौड़ी। संवाद
सोरोंजी। कस्बा नगरपालिका ने निर्मार्णाधीन बरेली-कासगंज-मथुरा 530बी नेशनल हाईवे पर तीर्थनगरी सोरोंजी शूकरक्षेत्र के नाम से भव्य द्वार बनाने की मांग की है। नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र भेजा है।
नगरपालिका ने क्षेत्र के पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास द्वार बनाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शूकरक्षेत्र साेरोंजी आदितीर्थ है जिसे वर्ष 2021 में प्रदेश सरकार ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रतिदिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, नेपाल आदि क्षेत्रों से हजारों तीर्थयात्री यहां आते हैं। श्रद्धालु रास्ता भटक जाते हैं। उनकी सुविधा के लिए द्वार और सर्विस रोड पर संकेतक लगाने की मांग उठाई गई है।