फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रुपयों से नहीं डोला ईमान, थाने में जमा कराया बैग

विज्ञापन
फोटो43सोरोंजी में सड़क पर पड़े मिले बैग में नकदी और सामान को युवक राजेश के लिए लौटाते प्रभारी
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी निवासी सुदीप सड़क से गुजर रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बैग पड़ा दिखाई दिया। देखा तो उसमें रुपये और जरूरी कागजात थे। सुदीप ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए तत्काल बैक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बैग में रखे कागज आदि के आधार पर पुलिस ने मालिक का पता लगाकर उसे बैग सौंप दिया। बैग पाकर गांव सिंगथरा निवासी राजेश कुमार के चेहरे पर सुकून के भाव नजर आए।
विज्ञापन

गांव सिंगथरा निवासी राजेश कुमार का बैग सोरोंजी क्षेत्र में सड़क पर कहीं गिर गया था। बैग में करीब 45 हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात रखे थे। बैग गुम होने की जानकारी पर वह वह काफी परेशान थे। इधर सोरोंजी निवासी सुदीप चौहान की नजर जब राजेश के लावारिस पड़े बैग पर गई तो उन्होंने बिना किसी देरी के बैग कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने तत्परता दिखाते हुए राजेश कुमार से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाकर उनका बैग सुरक्षित सौंप दिया।
बैग वापस मिलने पर राजेश कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सुदीप चौहान और पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है और इस घटना ने उनका इंसानियत पर भरोसा और मजबूत किया है। सोरोंजी थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को कोई लावारिस वस्तु मिले, तो उसे नजदीकी थाने में जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें