फोटो34लखनऊ विधान सभा में बोलते अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ।स्रोत: स्वयं
कासगंज। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने अमांपुर 101 विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में सदन में रखा। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया और समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।
विधायक ने बजट सत्र में अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की। कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में यातायात की बेहतर व्यवस्था के लिए रोडवेज बस स्टैंड बनाया जाए। वहीं मानपुर नागरिया को नगर पंचायत बनाने की मांग की। 33/11 केवी का एक बिजली घर ग्राम वजीरपुर खुशकरी में, नगर पंचायत सहावर, अमांपुर का सीमा विस्तार, विधानसभा क्षेत्र में गर्ल्स इंटर कॉलेज और महाविद्यालय, अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की। अमांपुर में टमाटर मंडी बनवाने की मांग की। अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग से नगला पर्सी तक सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में किसानों की सिंचाई की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी मांगों पर स्वीकृति का आश्वासन दिया।