फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फिर बढ़ी गलन, सर्द हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 31 Jan 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10कोहरा में सुबह के समय लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोहरे की दस्तक के साथ गलन बढ़ गई। करीब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंड और बढ़ाई जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हुए। दोपहर में धूप निकली लेकिन लोगों ने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल सकी। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई स्थानों पर चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। खासकर राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर सतर्कता बरतनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में खुले खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को भी ठंड और गलन से जूझना पड़ा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय जब हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ देर के लिए राहत की उम्मीद जगी। हालांकि सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम दर्ज किया गया। शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी और गलन एक बार फिर बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें