फोटो39श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजितवैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागी के साथ
कासगंज। जिला विज्ञान क्लब ने अंध विश्वास के विरुद्ध आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। पोस्टर पेंटिंग में आर्यन, विज्ञान मॉडल में रोहित और वैज्ञानिक व्याख्यान में दिनेश विजेता घोषित किए गए। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्री गणेश इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने प्रथम स्थान, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विनायक ने द्वितीय स्थान, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के संस्कार गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में श्री गणेश इंटर कॉलेज के आर्यन गुप्ता प्रथम रहे। जेपी पब्लिक एकेडमी की दक्षता मौर्य ने द्वितीय, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल की प्रतीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक व्याख्यान प्रतियोगिता में शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली के छात्र दिनेश प्रथम रहे। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के विपिन ने द्वितीय, शिव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला काशी के धर्मेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा तथा डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका विज्ञान क्लब के सह-समन्वयक अभिषेक पांडे, प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा, वेद प्रकाश, कृष्ण पाल सिंह और राकेश कुमार सागर ने निभाई।