फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भव्य सजा सदर चर्च, हर तरफ क्रिसमस का उत्साह

Wed, 24 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो18क्रिसमस पर्व की तैयारियों को लेकर सजाया गया सदर चर्च ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। क्रिसमस के लिए बुधवार को सदर चर्च में बुधवार को पूरे दिन सजावट और संवारने का कार्य चला। चर्च को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइट से सजाया गया। इससे पूरे परिसर का नजारा उत्सवमय दिखा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों ने एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। बुधवार को इन्हें अंतिम रूप दिया गया। चर्च और आसपास के क्षेत्रों को सजाया गया। लोग सजावट के सामान, केक, पेस्ट्री और उपहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की टोपी, चॉकलेट और सजावटी सामग्री की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिला।ईसाई समाज की बस्तियों में भी सजावट की गई है। लोग अपने-अपने घरों में पर्व विशेष पकवान तैयार करने में जुटे रहे। सदर चर्च में बुधवार रात 11 बजे मिडनाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस दौरान फादर रंजीत सिंह ने प्रभु यीशु के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के दिन सुबह 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें