फोटो17कासगज में बैठक करते जिला सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी । स्रोत:विज्ञप्ति
कासगंज। जिला सराफा एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन कर नववर्ष महोत्सव के साथ त्रिवार्षिक चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी एवं जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़ ने कहा कि त्रिवार्षिक चुनाव नववर्ष महोत्सव के साथ हाेंगे। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता और संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग ने बताया कि पारिवारिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा। समस्त पदाधिकारी सपत्नीक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रबंधक सुरेंद्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राहुल बिड़ला, सह-संयोजक हीरेंद्र माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने कार्यक्रम के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय से पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, सत्यम वर्मा, आशीष केला, ललित बिड़ला, सुरेंद्र माहेश्वरी, राजीव कावरा आदि मौजूद रहे।