फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विधिक सेवा प्राधिकरण दिलाएगा योजनाओं का लाभ

Thu, 05 Feb 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22मेघा ​शिविर के संबंध में बैठक करते अपर जिला जज गिरेंद्र सिंह ।स्रोत:कोर्ट
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गिरेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि 22 फरवरी को 41 विभागाें के समन्वय से वंचितों को जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर आयोजित होगा। शिविर का आयोजन बारह पत्थर मैदान पर किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से लोगों को लाभांवित कराने की तैयारी की जा रही है।मेगा शिविर को लेकर तैयारियां की समीक्षा बैठक न्यायालय में आयोजित की गई।प्राधिकरण के सचिव गिरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके संबंध में बैठक आयोजित की गई। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, पेंशन योजना के अलावा अन्य योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं श्रम, ट्रांसजेंडर, कैदी, वरिष्ठ नागरिक, बेघर, यातायात सुरक्षा व दुर्घटना एवं महामारी आदि के पीड़ितों के लिए विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें