फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांव के बीच से निकल रहा हाईवे, एनएचएआई नहीं बना रहा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी के निर्माण में कई गांव में हाइवे क्रॉसिंग के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है। इस बात को लेकर अलग अलग इलाकों के ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को क्रॉसिंग की मांग को लेकर भड़के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अंडरपास निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न बनने से पांच गांव की करीब 20 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पहले से क्रॉसिंग के लिए अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएचएआई ने इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया है। जबकि इलाके में सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। किसानों का कहना था कि किसानों की भूमि अधिग्रहित कर बनाई जा रही सड़क पर किसानों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा तो किसान क्या करेंगे। ग्रामीण कुलावरी लाल ने बताया कि हाइवे प्रभावित गांव के बीच से होकर निकल रहा है। खेतों की रखवाली, चारा काटने के लिए हाईवे पार करना पड़ेगा। तेज रफ्तार वाहनों के बीच हाईवे क्रॉस करना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा होगा। कई परिवारों की जमीन दोनों ओर है। ऐसे में उनके दैनिक कृषि कार्य प्रभावित होंगे। दुर्घटनाओं की आशंका रहेगी। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अंडरपास स्वीकृत कर उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग मिल सके। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अंडरपास का प्रावधान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इन गांवों के लोग झेल रहे मुश्किल
ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास ने बनने से विधारी नगला, अन्हुआ नगला, छावनी, नगला कटा और दानियागंज गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जगदीश प्रसाद, नेमसिंह, कमला देवी, मानपा प्रभेट, पोरखपाल, राकेश कुमार, कुमपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें