कासगंज। कार्डधारक परिवार अब मक्का की रोटी का स्वाद ले सकेंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे राशन वितरण में डीलर की दुकान से गेहूं, चावल के साथ मक्का भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अंत्योदय योजना के तहत कार्डधारकों को तीन किलो चीनी सस्ती दर पर मिलेगी।
शासन से मक्का किसानों को उपज का उचित मूल्य देने के लिए मक्का की खरीद कराई जा रही है। इस खरीद को राशन कार्डधारकों को वितरित करने का निर्णय लिया गया है ताकि कार्डधारक मक्के की रोटी को भी स्वाद ले सकें। मक्का का वितरण करने के लिए चावल की मात्रा को घटाया गया है।
अंत्योदय योजना के तहत कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 16 किलो चावल व 5 किलो मक्का दी जाएगी। इन कार्डधारकों को तीन किलो चीनी प्रति कार्ड मिलेगी। इसके लिए कार्डधारक को 54 रुपये डीलर को भुगतान करना होगा। पात्र गृहस्थी परिवारों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, 2 किलो चावल तथा 1 किलो मक्का दी जाएगी।
वर्जन
राशन वितरण के लिए 10 दिसंबर से 28 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। नोडल अधिकारियों की देखरेख में राशन का वितरण किया जाएगा।- अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी