फोटो05सोरोंजी के गांव मंढावली में दूध के सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । स्रोत:विभाग
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोरोंजी के गांव मंढावली में मिलावटी दूध की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। दो स्थानों से दूध के 5 सैंपल संग्रहित किए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में टीम ने गांव मंढावली में चमन खां के यहां से गाय के दूध का एक नमूना, भैंस के दूध का एक नमूना और स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक नमूना लिया। इरशाद के यहां से मिश्रित दूध के दो नमूने भी लिए गए। कुल मिलाकर पांच नमूने संग्रहीत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में मिलावटी व नकली दूध की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अवैध और मिलावट वाले कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।