पटियाली। गंजडुंडवारा-पटियाली मार्ग पर गांव नगला खार के पास बुधवार देर शाम सड़क पर तंबाकू से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी पीछे से आ रही एक कार ने पलटी ट्राॅली में टक्कर मार दी। हादसे में थाना सिढ़पुरा की उपाध्याय काॅलोनी निवासी कारचालक गोविंद और करन उपाध्याय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर-ट्राली और क्षतिग्रस्त कार को रास्ते से हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है।