फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: व्यवस्था सोती रही, ग्रामीणों ने थाम ली कमान

विज्ञापन
फोटो06कासगंज के गांव धनतोरिया में स्वयं सफाई करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत धनतोरिया में ग्रामीणों को खुद ही सफाई की कमान संभालनी पड़ी। सरकारी स्कूल के सामने लंबे समय से हुए जलभराव से निजात पाने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और खुद ही नालियों की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु की।
विज्ञापन

स्कूल के सामने जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार पंचायत प्रशासक और सचिव से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जब अधिकारियों ने सुध नहीं ली तो ग्रामीण खुद आगे आए। नाली में जमी गंदगी को हटाकर पानी के बहाव का रास्ता साफ किया गया। इस श्रमदान अभियान में सूबेदार सिंह, दिलीप कुमार, रामपाल, पदम सिंह, रामनिवास, योगेश मास्टर और अमर सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण सूबेदार सिंह ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने और जल निकासी सुधारने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गढ़ी रोड निवासी नितिन कुमार ने बताया कि गांव में दूध लेने जाते समय सड़क पर पानी भरा होने के कारण उन्हें मजबूरन खेतों के रास्ते होकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में विशेष अभियान चलाकर नियमित सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

-

वर्जन
-गांव धनतोरिया में सफाई कर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। - राजेश चौरसिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें