फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसों में 18 लोग हुए घायल, गंभीर किए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से स्थिति गंभीर होने पर दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा 8 नवंबर की दोपहर सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बघराई के पास हुआ जहां एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। ऑटो सवार शोभित कुमार, उनकी पत्नी सरिता, सुनीता और संगीता समेत पांच लोग शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव संजना से सनौड़ी खास स्थित स्वामी महाराज के मंदिर जा रहे थे।
इस दौरान ककराला निवासी रोहित, दुर्गेश, प्रेम सिंह और वीरेश की बाइक ऑटो से भिड़ गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पटियाली भेजा जहां से शोभित, दुर्गेश, सुनीता और संगीता को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे हादसे में मारहरा से अपने गांव नरहरपुर सिकंदरा राऊ, हाथरस लौट रहे सचिन की बाइक डुकरिया नगला के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। इस भिड़ंत में सचिन की पत्नी कुसुमा तथा दूसरी बाइक पर सवार प्रीती और उसके पति प्रेमवीर निवासी कुटैना अमांपुर घायल हो गए।
इसके अलावा अन्य हादसों में मंजू पत्नी राजपाल निवासी नगला भूतल, योगेंद्र पुत्र छोटे लाल निवासी नोजलपुर हाथरस, निशांत पुत्र सूरजपाल निवासी नई बस्ती सहावर, प्रदीप पुत्र चिरंजीलाल और जीतू पुत्र टिंकू निवासीगण भैंसोंरा खुर्द कासगंज घायल हो गए। प्रदीप और कुसुमा को डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-
वर्जन :
-सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उनके परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार किया गया। -डॉ.संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें