फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: असत्य का अंत, सत्य का शंखनाद

विज्ञापन
फोटो 64 - कासगंज प्रभु पार्क में श्रीराम रावण के बीच रथ पर होता युद्ध एवं मौजूद भीड़। स्रोत : स
विज्ञापन
कासगंज। विजयदशमी के पर्व पर शहर के नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण वध और दहन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे जिससे पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान युद्ध प्रस्थान, लक्ष्मण-रावण युद्ध, हनुमान-रावण युद्ध और सीता-त्रिजटा संवाद का सजीव मंचन किया गया जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंततः प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया जिसके तुरंत बाद बुराई के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया।
आग की लपटों में पुतले को जलता देख दर्शकों ने सत्य की जीत का उत्सव मनाया। रावण दहन के बाद मेला ग्राउंड में कालियों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज और रोमांचक करतबों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इससे मेले का माहौल और भी आकर्षक हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 64 - कासगंज प्रभु पार्क में श्रीराम रावण के बीच रथ पर होता युद्ध एवं मौजूद भीड़। स्रोत : स

फोटो 64 - कासगंज प्रभु पार्क में श्रीराम रावण के बीच रथ पर होता युद्ध एवं मौजूद भीड़। स्रोत : स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें