फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने कासगंज डिपो के 10 चालकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए अलीगढ़ भेजा है। ये सभी चालक आगामी 23 मई तक अलीगढ़ में रहकर आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तकनीक और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान चालकों को नोएडा, दिल्ली, मुरादाबाद, वल्लभगढ़ और अलीगढ़ जैसे विभिन्न मार्गों पर पहले से संचालित इलेक्ट्रिक बसों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें बैटरी प्रबंधन, चार्जिंग प्रक्रिया, ऊर्जा बचत तकनीक, आपातकालीन स्थिति में बस के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के भीतर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही चार्जिंग प्वाइंट्स को अंतिम मंजूरी मिल जाएगी, वैसे ही जिले में इलेक्ट्रिक बसे सुचारू रूप से चलने लगेंगी।

वर्जन
जिले में इलेक्ट्रिक बस संचालन की संभावनाओं को देखते हुए ही 10 चालकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए अलीगढ़ भेजा गया है, जहां वे 23 मई तक बसों की आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों को बारीकी से सीखेंगे। -नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें