मैनपुरी। स्वाइन फ्लू का अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने निशुल्क जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल खुद अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। ऐसे में मरीजों को कैसे इलाज मिलेगा। इंटरनेट बाधित रहने के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ आने लगी। ओपीडी में दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। यहां इंटरनेट सुविधा बाधित होने के कारण मरीजों को पर्चे के लिए इंतजार करना पड़ा। स्टाफ को अपने मोबाइल से लिंक खोलना पड़ा जिस वजह से प्रक्रिया धीमी रही। मरीज सीमा देवी ने बताया कि डेढ़ घंटे से लाइन में लगी हुई हैं लेकिन दवा नहीं मिल पा रही है।
-
बारिश में टपकने लगता है पानी
जिला अस्पताल के पर्चा और दवा काउंटर पर बारिश के समय पानी टपकने लगता है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीज सुबोध कुमार ने बताया कि पर्चा काउंटर पर पानी टपक रहा है। इससे भीग गए।
-
जलभराव से होती है परेशानी
पर्चा काउंटर के बाहर पड़े टिनशेड में लंबी लाइनें लगती हैं। बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। लाइन में लगने के लिए लोगों को पानी से गुजरना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को परेशानी होती है।
-
सीनियर सिटीजन के लिए नहीं खुल सका अलग से काउंटर
दो साल पहले तक जिला अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से दवा काउंटर की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में यह व्यवस्था बंद चल रही है। इस कारण बुजुर्ग मरीज घंटों लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।
फोटो 1 जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लंबा इंतजार करने के बाद बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर जमी