फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विकास कार्यों में जनपद को मिल 56वीं रैंक

विज्ञापन
फोटो26 कासगंज में जिला​धिकारी कलेक्ट्रेट में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा करते। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। इसमें जनवरी 2026 के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जनपद को इस माह 56 वीं रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जिले को 62 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 7 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 5 कार्यक्रमों में सी श्रेणी और 5 कार्यक्रमों में डी श्रेणी मिली है। जिलाधिकारी ने पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति में सुधार के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी टूल किट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति में सुधार कर फरवरी माह में ए श्रेणी प्राप्त करने के लिए उपायुक्त उद्योग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
आईसीडीएस पोषण अभियान, पूर्व दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति में डेटा अग्रसारित करने, और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा समय पर डेटा नहीं भेजने वाले कॉलेजों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला वनाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उप जिलाधिकारी हर्षिता देवड, जिला समाज कल्याण अधिकारी उप जिलाधिकारी सुशांत सांवरे, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें