कासगंज। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कागजों में भले ही बड़ा हो लेकिन मैदानी स्तर पर इसकी तस्वीर अभी काफी धुंधली है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों और गलियों की मरम्मत न कराए जाने से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुहरना और सिढ़पुरा के ढूंढरा गांव में अधूरे पड़े कार्यों के चलते ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गुहरना गांव की आबादी 2,350 है। यहां 1.56 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी होनी है।
स्थानीय निवासी यज्ञराम सिंह ने बताया कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें और गलियां तो खोद दी गईं लेकिन आज तक उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया। हालात यह हैं कि उखड़ी सड़कों और गड्ढों के बीच से निकलना भी दूभर हो गया है। इसके अलावा, घरों तक कनेक्शन देने का काम अधूरा है और ओवरहेड टैंक का निर्माण स्थल झाड़ियों से घिरा पड़ा है।
ऐसा ही हाल सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत ढूंढरा का भी है, जहां 2.37 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का कार्य चल रहा है। ग्रामीण वीरेंद्र के अनुसार, तीन साल बीत जाने के बाद भी यहां आधे गांव में पानी के कनेक्शन नहीं मिले हैं। ओवरहेड टैंक के नाम पर केवल बेस का निर्माण ही हो सका है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
मौसमपुर तबालपुर में भी अधूरी जलापूर्ति
सदर विकास खंड के गांव मौसमपुर निवासी नरेंद्र राजपूत ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने पाइपलाइन बिछाने के बाद अभी तक सड़क के गड्ढों को नहीं भरा है। गांव में बनाए गए ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति नहीं हो रही है।
नहीं हो सका पूरा काम
-पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़कों की मरम्मत कराकर कार्य को पूरा कराया जाए। -नरेश चंद्र, नगला सिताबी, सोरोंजी
-गांव में जल जीवन मिशन का काम अधूरा पड़ा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद अभी तक घरों में कनेक्शन नहीं दिए है। तीन साल में भी यह परियोजना पूरी नहीं हुई है।- भूप सिंह, नगला दौली, सोरोंजी
-तीन साल बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। ओवरहेड टैंक का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। कार्य को पूरा कराया जाए। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।- अनार सिंह, ढूंढरा, सिढ़पुरा
-
वर्जन:
जल जीवन मिशन के तहत शासन की ओर से मार्च 2027 में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इस परियोजना का कार्य प्रगति पर चल रहा है। शीघ्र ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। - सचिन मिश्रा, एई जल जीवन मिशन
फोटो 10 सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुरहना के गांव नगला दौली में जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन बिछान
फोटो 10 सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुरहना के गांव नगला दौली में जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन बिछान
फोटो 10 सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुरहना के गांव नगला दौली में जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन बिछान
फोटो 10 सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुरहना के गांव नगला दौली में जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन बिछान
फोटो 10 सोरोंजी की ग्राम पंचायत गुरहना के गांव नगला दौली में जल जीवन मिशन योजना पाइप लाइन बिछान