फोटो22मृतक युवक सोनू का फाइल फोटो।
कासगंज। हजारा नहर में कूदे युवक का शव नौ दिन बाद शुक्रवार को जनपद फिरोजाबाद के झाल गोपालपुर नहर से बरामद किया है। पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने नहर में छलांग लगाई थी। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए थे।शांतापुरी कॉलोनी निवासी सोनू पुत्र कृपाल सिंह ने 22 जनवरी की सुबह बिलराम रोड स्थित हजारा नहर में छलांग लगाई थी। इसके बाद वह नहर में डूबकर लापता हो गया। युवक को नहर से बरामद करने के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर लगे हुए थे। युवक के नहर से बरामद नहीं होने से परिजन परेशान थे। युवक के पड़ोसी कालीचरन ने बताया कि नौ दिन बाद जनपद फिरोजबाद में झाल गोपालपुर नहर से युवक का शव दोपहर के समय बरामद हुआ। युवक के शव मिलने की सूचना ढोलना पुलिस ने उसके परिजन को दी। मृतक के भाई गिरीश कुमार ने शव की पहचान अपने भाई सोनू उर्फ संजय सविता (35 वर्ष) के रूप में की। गिरीश ने बताया कि सोनू पिछले करीब 6 महीने से काफी शांत और मानसिक तनाव में था। इसी अवसाद के चलते वह बीती 22 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे बिलराम पुल से हजारा नहर में कूद गया था। घटना के बाद थाना ढोलना (कासगंज) में इसकी सूचना दी गई थी। सूचना पर परिजन व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए । ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव 9 दिन बाद झाल गोपालपुर नहर से बरामद कर लिया है।