फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, लाइट जलानी पड़ी

Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो25कासगंज के प्रभूपार्क क्षेत्र में रात 9 बजे कोहरा में लाइट जलाकर गुजरते वाहन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार रात से छाया घना कोहरा शनिवार को पूरे दिन लोगों की परेशानी का कारण बना रहा। वे ठंड में ठिठुरते रहे। वहीं, वाहनों की रफ्तार पर भी कोहरे का असर रहा। चालक धीमी गति में चले। वाहनों की लाइट भी जलानी पड़ीं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छाया। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। वाहनों की रफ्तार थमी रही और हाईवे सहित प्रमुख स्थानीय मार्गों पर लोग लाइट जलाकर सतर्कता के साथ चले। शनिवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। बाद में कोहरा छंटा पर धूप नहीं निकली। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों लिपटे रहे। सुबह के समय बाजार की चहल-पहल पर भी ठंड का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके के ठंड के बीच बाजारों में स्वेटर, शॉल, जैकेट, टोपी और मोजों की बिक्री में तेजी आई। लोग ठंड से बचने के लिए खरीदारी में जुटे रहे। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी लोगों ने अतिरिक्त खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें