फोटो16सोरोंजी के गांव विरोंची में आयोजित सीपीआईएम की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत:संगठन
मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भीम में शुक्रवार तड़के टेंट हाउस के एक गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि जब तक सो रहे परिजन और ग्रामीणों को इसका पता चला, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था।
टेंट संचालक तरन सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे ग्रामीणों ने गोदाम से लपटें उठती देख उन्हें जगाया। आग की तपिश से गोदाम की चौखट-जाल टेढ़े हो गए और छत के लिंटर में दरारें आ गईं।
ग्रामीणों ने खिड़की का कांच तोड़कर जनरेटर और सबमर्सिबल पंप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक टेंट में इस्तेमाल होने वाले पर्दे, चादरें, चांदनी, रजाई और गद्दे जल चुके थे, जिससे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, इसी टेंट का इस्तेमाल मंगलवार को गांव के भंडारे में हुआ था। घटना के बाद पूर्व प्रधान लटूरी सिंह, स्वामी श्यामलाल, राम खिलाड़ी, पुत्तू सिंह, हरवीर सिंह, सत्यभान सिंह और गणपति सिंह आदि ने पीड़ित को सरकारी मुआवजे देने की मांग की है।