फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भक्ति और उल्लास से सजा महाशिवरात्रि का माहौल

Sun, 15 Feb 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो06कासगंज में महा​शिव रात्रि पर्व को लेकर ​शिव मंदिर की साफ-सफाई करते भक्त।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। गली-मोहल्लों से लेकर मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु इस दिन उपवास, जागरण और विशेष पूजा-अर्चना के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। पुजारी और स्वयंसेवी मिलकर फूल-पत्तों से मंदिर परिसर को सजाने में जुटे हैं। कुछ मंदिरों में विशेष रात्रि जागरण के लिए मंच सजाया गया है और भक्तों के बैठने व पूजा करने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। भूतेश्वर मंदिर, शिवालय मंदिर, पारणामठ, मनकामेश्वर मंदिर, माता चामुंडा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा के लिए तैयारियां की गई है। श्रद्धालुओं के जोश का असर बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। हर कोना भक्ति और श्रद्धा से महक रहा है। पूजा सामग्री, बेलपत्र, रुद्राक्ष माला, धतूरा, घी, दीपक और नैवेद्य की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है। उपवास रखने के लिए फल, कूट्टू, समा के चावल, मोतीदाना, मेवा आदि की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें