फोटो45लहरा मार्ग पर गंगा की तलहटी में पानी का छिड़काव कराते प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र।संवा
कासगंज। लहरा गांव से लहरा गंगाघाट की तलहटी रेतीली है। इस मार्ग पर लगातार लोगों के आवागमन से धूल का गुबार उड़ने लगा। जिससे कांवड़ियों को दिक्कतें होने लगीं और रेतीले मार्ग में कांवड़ियों के वाहन भी फंसते रहे। कांवड़ियों की इस समस्या को पुलिस ने संज्ञान लिया और पानी के टेंकर मंगाकर मार्ग में छिड़काव कराया। जिससे उड़ती धूल से राहत मिली।
लहरा गांव से लहरा घाट पर गंगा की धारा की दूरी 5 से 6 किलोमीटर की है। जिससे कांवड़ियों को गंगा की धारा तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। गंगाघाट की ओर आने जाने वाले कांवड़ियों को धूल से काफी दिक्कत हो रही थी। धूल से एलर्जी वाले कांवड़िये काफी परेशान होते नजर आए। दीपक ने बताया कि धूल के कारण दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने जो छिड़काव कराया उससे कुछ राहत मिली है।